भाजपा का हर कार्यकर्ता जमीन से जुड़ा हुआ, कार्यकर्ताओं का दायित्व पार्टी की नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाएं, मंगलोर भाजपा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम आयोजित

मंगलौर । भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता जमीन से जुड़ा हुआ है। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि पार्टी की नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाएं। केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व विधायक महावीर रांगड़ ने कहा कि आज विपक्षी कांग्रेस की जो हालत है वह उसके अपने कामों से है। आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश की जनता के साथ हमेशा धोखा किया है।कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह पार्टी से अन्य लोगों को जोड़ने का प्रयास करें। आशुतोष शर्मा ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकित कपूर, नागेंद्र कुमार, अमीलाल वाल्मीकि, जमीर हसन अंसारी, सरफराज अहमद, डॉ. गौरव चौधरी, डॉ. मधु सिंह, आदित्य शर्मा, मीरा आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *