उत्तरांचल पंजाबी महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार, हनीश अरोड़ा बने पंजाबी महासभा के महानगर अध्यक्ष

रुड़की । उत्तरांचल पंजाबी महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। हनीश अरोड़ा को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही नगर महामन्त्री और अन्य पदों पर भी नामों को घोषणा की गई। रुड़की के रामनगर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा और प्रदेश सह प्रभारी राजकुमार ओबरॉय ने रुड़की महानगर अध्यक्ष के पद पर हनीश अरोड़ा के नाम की घोषणा की। इसके साथ ही महामन्त्री राजीव ऋषि, कोषाध्यक्ष जितेंद्र बजाज और मीडिया प्रभारी दिलीप मेहंदीरत्ता को बनाया गया। पूर्व महानगर अध्यक्ष संजीव ग्रोवर को प्रदेश कोर कमेटी का सदस्य बनाए जाने के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारी समाज को एकजुट करके आगे बढ़ाएंगे और समाज के लिए ऐसे कार्य करेंगे जो एक मिशाल के रूप में देखे जाएंगे। इस अवसर पर सुरजीत सिंह चंधोक, कमलजीत सिंह, दशरथ काका, महेंद्र लखानी, अशोक अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा, भरत अरोड़ा, नवीन कामरहा, आशीष कश्यप, जितेंद्र बजाज, संजय लखानी, गौरव कौशिक, अति अरोड़ा, दिनेश शर्मा, शीतल कालरा, राजन आहूजा, दीपक मेहंदीरत्ता, नितेश ग्रोवर, प्रदीप परुथी, प्रवीण मेहंदीरत्ता, महेंद्र लखानी, तिलक पिपलानी, अमन दुआ, गुरुचरण सिंह, श्याम गुलाटी, विजय अरोड़ा, टेकबल्लभ, अमित पाठक, सुनील सेतिया, विनोद भूटानी, नरेंद्र आहूजा आदि लोग मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *