अश्वनी कौशिक और विनोद शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने कहा कौशिक और शर्मा बड़े ही मिलनसार जिला अध्यक्ष रहे

हरिद्वार । भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वनी कौशिक और विनोद शर्मा का पिछले दिनों निधन हो गया। इस पर भाजपा के पदाधिकारियों ने जिला कार्यालय पर आज 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा है कि अश्वनी कोशिक और विनोद शर्मा भाजपा के बड़े ही मिलनसार अध्यक्ष रहे हैं। दोनों के कार्यकाल में पार्टी को वार्ड स्तर तक मजबूती मिली। आज वह हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनके द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए दिए गए मंत्रों को धारण कर पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूती देते रहेंगे। बैठक में जिला महामंत्री आदेश सैनी जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा संदीप गोयल जितेंद्र चौधरी देशपाल रोड जिला मंत्री अनामिका शर्मा मनोज पवार प्रवेश प्रिया योगेश चौधरी आंसू चौधरी जिला मीडिया प्रभारी डाक्टर सतीश सैनी कार्यालय प्रभारी लव शर्मा जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सूर्यवीर मलिक युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सागर गोयल महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता चमोली ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष आदित्य नागर एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष चतरसेन और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष राव जमीर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *