दिल्ली की तर्ज पर आम जनता उत्तराखंड में आप की सरकार बना रही: मनीष सिसोदिया

देहरादून । आम आदमी पार्टी नेता एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप पहली बार उत्तराखंड में चुनाव लड़ रही है। दिल्ली में वर्ष 2013 के चुनाव में जिस तरह का अंडर करंट लोगों में था, वही स्थिति उत्तराखंड में दिखाई दे रही है। दिल्ली की तर्ज पर आम जनता आप की सरकार बना रही है। शनिवार को धर्मपुर स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में सिसोदिया ने कहा कि चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। हर जगह आम आदमी पार्टी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। कांग्रेस व भाजपा का एक ही मकसद है भ्रष्टाचार। लेकिन आप सत्ता में आने के बाद उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएगी। केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को देखते हुए इस बार लोग आप को मौका देने का मन बना रहे हैं। सिसोदिया ने कहा कि राज्य बनने के बाद प्रदेश की जनता ने कांग्रेस व भाजपा को 10-10 बारी-बारी से सत्ता दी। लेकिन दोनों दलों ने कोई नया काम नहीं किया। भाजपा सरकार ने पांच सालों में 9245 घोषणाएं की है। जिसमें सिर्फ 18 घोषणाएं पूरी की है। जबकि पांच सौ घोषणाओं पर सिर्फ कागजी आदेश हुए हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों किस आधार पर जनता से वोट मांग रही है। दोनों दल इस बात को कह सकते हैं कि हमने काम नहीं किया तो वोट मत देना। इस बात को सिर्फ आम आदमी पार्टी की कह सकती है। आप ने काम करके दिखाया है। भाजपा व कांग्रेस फर्जी घोषणाएं कर रही है। दोनों के मन में सिर्फ भ्रष्टाचार भरा हुआ है। भाजपा राज में बैक डोर से अपने नाते रिश्तेदारों को नौकरी दे दी। आप नेता कर्नल कोठियाल को भी 25 हजार लेकर चौकीदार की नौकरी दे दी। भाजा और कांग्रेस भ्रष्टाचार के धंधे को आगे बढ़ाने के लिए जनता से वोट मांग रही हैं। भाजपा ने पांच साल में न तो पलायन रोकने की दिशा में काम किया और न ही अच्छे स्कूल व अस्पताल बनाए। आम आदमी पार्टी दिल्ली की तरह अच्छे काम के आधार पर उत्तराखंड की जनता से एक मौका देने की अपील कर रही है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *