हरिद्वार में आज मिले 107 कोरोना पॉजिटिव, जनपद में संक्रमितों की संख्या पहुंची 5028, 511 है एक्टिव कन्टेनमेंट जोन

हरिद्वार । स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जनपद में आज 107 व्यक्तियों की कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई। वर्तमान में जनपद के विभिन्न कोविड केयर सेन्टरों में 426 व्यक्ति भर्ती है। जनपद में अब तक कुल पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 5028। आज डिस्चार्ज पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 27 जनपद के विभिन्न फैसिलिटी केन्द्रों में वर्तमान में उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों के 7 व्यक्ति भर्ती है तथा अब तक कुल 4208 व्यक्तियों को विभिन्न फैसिलिटी केन्द्रों में भर्ती किया गया है। तथा 4201 व्यक्तियों को अवमुक्त किया गया है। जनपद से अब तक 69824 व्यक्तियों के सैम्पल जॉच हेतु लैब भेजे गये है, 64846 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, (62987 निगेटिव 5028 पॉजिटिव तथा 3388 व्यक्तियों की रिपोर्ट आनी अपेक्षित।आज दिनांक को 1440 व्यक्तियो का कोविड-19 जॉच हेतु सैम्पल लिये गये। जनपद में वर्तमान में जनपद में 511 एक्टिव कन्टेनमेंट जोन है, जिनमें पॉजिटिव केस पाये गये।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *