रुड़की में भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के सामने चौदह ने मांगा टिकट, रायशुमारी के लिए पहुंची टीम के सामने दावेदारों ने रखा अपना पक्ष

रुड़की। शहर सीट पर भाजपा में विधायक प्रदीप बत्रा के सामने चौदह नेताओं ने दावेदारी की है। मंगलवार को रायशुमारी के लिए पहुंची टीम के सामने दावेदारों ने अपना पक्ष रखा। वरीयता क्रम के अनुसार पदाधिकारियों ने प्रत्याशियों के नाम दिए।
आदर्श नगर स्थित एक बैंक्वट हाल में मंगलवार शाम को केदार जोशी और पुष्कर काला रायशुमारी के लिए पहुंचे। रुड़की सीट पर पूर्वी और पश्चिमी मंडल के तहत निवास करने वाले प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, मंडल, अलग-अलग मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि राय देने के लिए पहुंचे। उन्हें तीन नामों पर वरीयता के अनुसार अपनी राय देनी थी। पश्चिमी मंडल में 81 मत थे। जिसमें से 51 मत पड़े। पूर्वी मंडल में 45 में से 42 मत पड़े। दावेदारों में सीटिंग विधायक प्रदीप बत्रा के अलावा डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. कल्पना सैनी, अभिषेक चंद्रा, सुनील साहनी, मनोज तोमर, संजय अरोड़ा, नरेश शर्मा, टेक बल्लभ, अरविंद कश्यप, महेंद्र काला, नितिन शर्मा, ललित मोहन अग्रवाल, डॉ. आशुतोष सिंह, नवीन जैन शामिल हैं। दावेदारों ने रायशुमारी के लिए आए पदाधिकारियों को अपना बायोडाटा दिया। भाजपा में सिटिंग विधायक के सामने ही टिकट के दावेदारों की लंबी कतार है। इसमें दायित्वधारी से लेकर मंडल अध्यक्ष और प्रदेश के पदाधिकारी तक शामिल है। वरीयता क्रम के वोट गोपनीय तरीके से डाले गए।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *