चारों धाम के नाम पर वाटिका बनाने का कार्य कर रहा है नगर निगम, गंगोत्री वाटिका का 15 अगस्त को होगा उद्घाटन, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने दी जानकारी

रुड़की । नगर निगम रुड़की और एनवायरन फाउंडेशन ने आज नहर के बाये किनारे पर चलाया सफाई अभियान हर रविवार डेंगू पर वार कि मुख्यमंत्री की मुहिम को नगर निगम भी आगे बढ़ा रहा है। नहर किनारे एक पुराने कूड़े के ढेर से अटी पड़ी खाली भूमि को एनवायरन फाउंडेशन के साथ नगर निगम की टीम ने 2 हफ्ते के भीतर साफ करा कर एक सुंदर भ्रमण योग्य पार्क में परिवर्तित करने का बीड़ा उठाया है। जिसे गंगोत्री वाटिका नाम दिया जाएगा और इसका उद्घाटन स्वतंत्रता दिवस अर्थात 15 अगस्त को किया जाएगा। इस मुहिम में आज सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने नगर निगम के पार्षद वीरेंद्र कुमार गुप्ता व सफाई नायक दिनेश कुमार पिंकी और उनकी टीम के साथ निगम की ओर से खुद कर सेवा करके अभियान की शुरुआत की। इस मुहिम में एनवायरन फाउंडेशन की ओर से सुनील साहनी, नितिन लखानी, दीपक अरोड़ा,सरदार सतबीर सिंह व एनवायरन फाउंडेशन की पूरी टीम की पूरी टीम इस वाटिका में लोगों के जन्म दिवस के दिन वृक्षारोपण का अभियान भी जारी रखा। फाउंडेशन की ओर से प्लांट ए ट्री ऑन योर बर्थडे की मुहिम पिछले कुछ महीनों से चलाई जा रही है। इस वाटिका को भी इस मुहिम के तहत हरा भरा बनाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया गया कि नगर निगम रुड़की ने पहले निगम निगम में केदार हर्बल पार्क बनाया गया है। अब गंगोत्री वाटिका का निर्माण किया जा रहा है जल्द ही बद्रीनाथ व यमुनोत्री धाम के नाम पर भी वाटिका बनाए जाने का कार्य किया जाएगा।नगर निगम रुड़की चारों धाम के नाम पर वाटिका बनाने का कार्य कर रहा है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *