खाली पेट एक चम्मच घी के हैं तमाम फायदे, जानिये क्या कहता है आयुर्वेद

घी हमारी डाइट का अहम हिस्सा है जो हमारे खाने का स्वाद बढ़ाता है। खिचड़ी और रोटी पर अक्सर हम घी लगाकर खाते हैं जिससे उसका स्वाद दोगुना हो जाता है। घी का सेवन करने से ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि ये कई बीमारियों का उपचार भी करता है। अक्सर लोगों का मानना है कि घी खाने से वजन बढ़ता है लेकिन आप जानते हैं कि घी में मौजूद हेल्दी फैट वजन को कम करने में असरदार है। घी का सेवन करने से पेट की चर्बी कम होती है और सेहत दुरुस्त रहती है।
घी में ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड और विटामिन A,K और E जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक घी का सेवन बॉडी में औषधी की तरह काम करता है। खराब लाइफस्टाइल, खराब खान-पान, तनाव और नींद की कमी की वजह से अक्सर हमारा पाचन खराब रहता है। अगर सुबह खाली पेट घी का सेवन किया जाए तो पेट की हेल्थ में सुधार किया जा सकता है।
पोषण विशेषज्ञ अवंती देशपांडे ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि आयुर्वेद के अनुसार घी छोटी आंतों की अवशोषण क्षमता में सुधार करता है और एसिडिटी को कम करता है। आइए जानते हैं कि सुबह खाली पेट एक चम्मच घी का सेवन करने से बॉडी को कौन-कौन से फायदे पहुंच सकते हैं।

सुबह खाली पेट एक चम्मच घी खाने से सेहत को होने वाले फायदे:

सुबह खाली पेट घी का सेवन करने से पाचन तंत्र साफ और हेल्दी रहता है।

घी का सेवन करने से स्किन में निखार आता है।

रोजाना घी का सेवन किया जाए तो स्किन खिली-खिली और खूबसूरत दिखती है।

कुछ लोगों को स्टूल पास करने में दिक्कत होती है, यानि उन्हें बार-बार बाथरूम जाना पड़ता है, ऐसे लोगों का पाचन दुरुस्त रहेगा।

घी का सेवन करने से भूख शांत होती है और जल्दी-जल्दी खाने का मन नहीं करता और वजन कंट्रोल रहता है। घी का सीमित मात्रा में सेवन करना फायदेमंद है।

घी में हेल्‍दी फैट होता है जिससे खराब फैट को दूर कर वजन कम करने में मदद मिलती है।

इसमें आंत के अनुकूल एंजाइम होते हैं, जो आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

घी का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। बच्चों को घी खिलाने से बेहद फायदा पहुंचता है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *