शहीदों के सपनों को साकार नहीं कर पाई सरकार, उत्तराखंड में सत्ताधारी पार्टियों ने विकास नहीं भ्रष्टाचार किया: आशीष नौटियाल, सर्वजन स्वराज पार्टी की बैठक में सौंपी गई जिम्मेदारी

देहरादून । सर्वजन स्वराज पार्टी की महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता पार्टी मुख्यालय में आयोजित हुई। संचालन राष्ट्रीय महासचिव आशीष नौटियाल द्वारा किया गया। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारीअध्यक्ष माननीय जगत राम डोगरा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीके पाल मुख्य रूप से मौजूद रहें। पार्टी राज्य में अपने संगठन व कार्यक्रमो के लिये अभियान चलाए हुई है। इस अवसर पर पार्टी वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीके पाल ने कहा कि पार्टी राज्य में 20 सालों का राष्ट्रीय दलों से जवाब लेगी, हिसाब लेगी,राज्य का बुरा हाल हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री कुम्भकरण की नींद सो रहे है ,जबकि राज्य कर्जदार होता जा रहा है। वहीं राज्य का नौजवान नौकरी के लिए दर दर की ठोकरे खा रहा है। जबकि सरकार राज्य के 108 उपनल ,पीआरडी के कर्मचारियों को नोकरी खा रही है। ये सरकार पीआरडी के जवानों को साल में केवल 100 दिन का रोजगार तक ही केवल दे रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि हम लोग राज्य के नोजवानो को शत प्रतिशत रोजगार व नोकरी की मांग करते है और 2022 में सत्ता में आने पर हम इन्हें 100 प्रतिसत नौकरी देने का वादा करते है। हम राज्य के नौजवानों के रोजगार की लड़ाई लड़ेंगे। डीके ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवा व शिक्षा व्यवश्था राज्य में चकनाचूर हो गई है। हम राज्य की हर लड़ाई को लड़ेंगे, और जीतेंगे। बैठक में उपस्थित कार्यकारी अध्यक्ष जगतराम डोगरा ने कहा कि अभी तक कि 20 सालो की सरकारो ने राज्य की लाखों करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों के यूपी से वापसी की किसी भी सरकार ने कोशिस तक नहीं की हैं। ये बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है राज्य वासियों को हम राष्ट्रीय दलों इस काम को प्रचार करेंगे। राष्ट्रीय दलो का राज्य विरोधी हाल जनता को बताएंगे। जन जन तक राज्य सरकार की विफलता का खुलासा करेंगे। जनपद चमोली से के एस राणा व त्रिलोक के साथ कई साथियो ने आज स्वराज पार्टी की सदस्यता पार्टी में विश्वास रखते हुए पार्टी का दमन थाम लिया है। इस अवसर पर पार्टी पार्टी वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीके पाल,आशीष नॉटियाल, दुर्गा प्रशाद,अनिल पृरी ,विक्रम राम मेहर,प्रेम गॉड,त्रिलोक सिंह भंडारी,अभिशेख, परमार आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *