हरिद्वार में जन आशीर्वाद का कार्यकतार्ओं ने किया भव्य स्वागत, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता किसी भी दायित्व में हो बगैर जन आशीर्वाद के हम लोग अपना अस्तित्व नहीं समझते

हरिद्वार । केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता किसी भी दायित्व में हो बगैर जन आशीर्वाद के हम लोग अपना अस्तित्व नहीं समझते हैं। यह बात अजय भट ने मंगलवार को जन आशीर्वाद यात्रा के हरिद्वार पहुंचने पर कही। जन आशीर्वाद यात्रा के सप्तऋषि पहुंचने पर नगर विधान सभा के कार्यकर्ताओं ने अजय भट्ट का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने अजय भट्ट और मदन कौशिक को फूल मालाओं से लाद दिया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। यात्रा नगर से होकर चंडीपुल से श्यामपुर पहुंची। श्यामपुर में भी भाजपाइयों ने यात्रा का स्वागत किया। भट्ट ने कहा कि भयंकर गर्मी में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का संकेत दे रहा है कि विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सत्ता में लौटेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 60 से 70 सीट के मध्य जीतकर आयेगी। कौशिक ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। जन आशीर्वाद यात्रा में कार्यकर्ताओं ने अपना उत्साह दिखाकर इस बात को साबित भी कर दिया है। ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि भाजपा अब चुनावी मोड में आ गई है तथा भाजपा ने जो विकास कार्य हैं उसी के बल पर हम चुनाव लड़कर जीतकर भी दिखाएंगे। सप्तऋषि, आनंद वन समाधि और चंडी चौक पर स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, पूर्व दर्जाधारी संजय सहगल, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, आशुतोष शर्मा, महामंडलेश्वर चित्र विलासा आनंद, महंत शिवानंद, राजीव भट्ट, पूर्व दर्जाधारी पंकज सहगल, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, मास्टर सतीश चंद शर्मा, अमित शर्मा, पार्षद विनीत जोली, विवेक उनियाल, विजय गाड़ी, उज्ज्वल पंडित, संदीप शर्मा, अनिल अरोड़ा, मुकेश जोशी, दीपक डॉक्टर प्रेम प्रकाश सत्यवान, दीपक कुमार, रोहित साहू, वीरेंद्र तिवारी, तरुण नैयर, आदेश सैनी, लव कुमार, राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, चंद्रकांत पांडे, पूनम मखीजा, वीरेंद्र सेमवाल, रिया अरोड़ा, नीरू सैनी, रितु मदान, अनिता बंसल, उमा गुजराल आदि शामिल रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *