कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा सीएम, श्रम मंत्री गन्ना विकास और सहकारी मंत्री को अवगत करा दिया गया, जल्द होगा समाधान

लंढौरा । विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि टायर कंपनी के कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं किया जा सकता। कहा इसके लिए मुख्यमंत्री, श्रम मंत्री, गन्ना विकास और सहकारी मंत्री को अवगत करा दिया गया है। लक्सर की एक टायर कंपनी के कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच एग्रीमेंट को लेकर विवाद चल रहा है। कर्मचारी एग्रीमेंट का विरोध कर इसे मानने से मना कर रहे हैं। मामले का हल नहीं होने पर मंगलवार को कर्मचारियों ने लंढौरा रंगमहल पहुंच कर विधायक चैंपियन से मदद की गुहार लगाई। इस मौके पर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि वर्ष 2006 में उनके प्रयास से टायर कंपनी लगाई गई थी। इसमें क्षेत्र के छह हजार लोगों को रोजगार मिला था। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन श्रमिकों को अलग गुटों में बांट कर उनका उत्पीड़न कर रही है। चैंपियन ने कहा कि रात को ढाई बजे चुनिंदा लोगों से बात कर एग्रीमेंट बना दिया गया। जिसमें बहु संख्यक वर्ग के हितों की अनदेखी कर उत्पीड़न की साजिश रची गई। कहा किसी सूरत में कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री, श्रममंत्री, गन्ना विकास और कृषि मंत्री को अवगत करा दिया गया है। कहा कि मामले को सीएम समक्ष रख कर समाधान कराया जाएगा। देवयानी सिंह ने कहा कि किसान, मजदूर का उत्पीड़न बर्दास्त नही किया जा सकता। कर्मचारी यूनियन अध्यख अशोक कुमार ने कहा कि विधायक चैंपियन किसान, मजदूरों या किसी भी वर्ग के उत्पीड़न होने की आवाज सुन कर कंधे से कंधा मिला कर पीड़ित के साथ खड़े हो जाते है। इस दौरान संदीप सैनी, अनिल सिंघल, सुधीर कुमार, प्रदीप, हसीन हैदर, शादी, रामकुमार, राजीव, निशांत, बिजेंद्र, विपिन, आजाद समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *