हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 16 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, अब हर साल हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा

देहरादून । उत्तराखंड इस वर्ष हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 16 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रदेश सरकार ने वार्षिक छुट्टियों के जारी कलेंडर में हरेला पर निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया था। इसके बाद 23 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित मंथन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हरेला पर पूरे राज्य में एक ही दिन में एक साथ व्यापक पौधरोपण किए जाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए हरेला पर निर्बंधित अवकाश को सार्वजनिक अवकाश में परिवर्तित किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया। अब हर साल हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति और पर्यावरण से जोड़ता है। पर्यावरण का संरक्षण उत्तराखंड की संस्कृति में रहा है। हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने से प्रदेश की समस्त जनता पौधरोपण में भागीदारी कर सकेगी। उन्होंने कहा कि हरेला पर लगाए जाने वाले पौधों का रखरखाव भी किया जाएगा। हर वर्ष एक साथ बड़ी संख्या में पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *