भाजपा की रीति नीति को घर घर तक पहुंचाए कार्यकर्ता, हरिद्वार मध्य मंडल की कार्यकारणी का हुआ स्वागत

हरिद्वार । भाजपा मध्य हरिद्वार मण्डल की नवनियुक्त टीम का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने भाजपा की रीति नीतियों से भी भाजपा कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। स्वागत समारोह खन्ना नगर स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। मंच का संचालन मण्डल मध्य हरिद्वार महामंत्री शिवम बंधु व ब्रजेश चौधरी ने किया। इस दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में पार्टी हित में नवगठित टीम अपना योगदान दे। पार्टी की विचारधारााओं को जन जन तक पहुंचाएं। भाजपा पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान कर रहे हैं। जन कल्याणकारी योजनाएं समूचे क्षेत्र में लागू की जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि धर्मनगरी को आधुनिकता की दौड़ में लाया जा रहा है। भूमिगत बिजली लाईन, नेचुरल गैस पाईप लाईन की सौगात क्षेत्र निवासियों को प्रदान की जा रही है।ं महाकुंभ मेले के विकास कार्यो की तेजी के साथ किए जा रहे हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में अपने कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण में सहयोग प्रदान करें। युवा नेता नरेश शर्मा व अन्नू कक्कड़ ने पूरी कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। मध्य हरिद्वार मण्डल ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की इस मण्डल में कोई कमी नहीं है। समय समय पर जनहित के मामलों को भी कार्यकर्ता अपने स्तर से समाधान करने की कोशिशें करते हैं। मण्डल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा व मुकेश कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ता जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार समूचे क्षेत्र में करें। भाजपा की रीति नीतियों से भी जन जन को अवगत कराने का प्रयास करें। पार्टी लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। महामंत्री शिवम बंधु व ब्रजेश चैधरी ने पूरी कार्यकारिणी का बधाई दी। इस अवसर पर राजेश शर्मा, ललित रावत, सचिन बेनीवाल, सतेंद्र चैधरी, गुलफाम पीरजी, रेणु अरोड़ा, श्याममल प्रधान, नेपाल सिंह, पार्थ दुबे आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *