सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल पहुंचकर ली झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के स्वास्थ्य की जानकारी, पिछले पांच दिन से दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं देशराज कर्णवाल

रुड़की । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल के डॉक्टरों से भी विधायक के स्वास्थ्य के बारे में सीएम ने जानकारी ली। विधायक दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल में पिछले पांच दिन से भर्ती हैं। विधायक का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने विधायक देशराज के स्वास्थ्य के बारे में अस्पताल के डॉक्टरों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। अस्पताल में भर्ती विधायक ने मुख्यमंत्री से 29 सड़कों की संस्तुति भी कराई। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि क्षेत्र में किसी गांव में भी कच्चा मार्ग नहीं है। उनकी कोशिश है कि सभी गांव के मार्गों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जाए। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी फोन से उनका हालचाल पूछा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *