भाजपा पदाधिकारियों ने जिला कार्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को फेसबुक पर लाइव सुना, भाजपा जिला सचिव अनामिका शर्मा ने दी जानकारी

हरिद्वार । भाजपा जिला कार्यालय पर मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को फेसबुक लाइव सुना। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के द्वितीय कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी ।उन्होंने कहा कि यह वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। कई दशकों से देश के आम जनमानस की इच्छाओं एवं आकांक्षाओं का सपना पूरा हुआ। जैसे तीन तलाक की समाप्ति हेतु कानून बनाना, धारा 370 को मिटाना, लद्दाख को अलग केंद्र शासित राज्य बनाना, अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना ,शरणार्थियों के लिए नागरिक संशोधन कानून बनाना यह सभी उपलब्धियां इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएंगी। कोविड-19 कोरोना वैश्विक महामारी से पूरी दुनिया त्रस्त है । पर पीएम मोदी ने समय रहते लॉकडाउन की घोषणा सहित अन्य प्रभावी कदम उठाए हैं। इन कदमों के लिए विश्व के कई देशों व संगठनों ने प्रधानमंत्री की सराहना की है । गरीब कल्याण हेतु आर्थिक पैकेज जनसामान्य के लिए अलग प्रकार की योजनाएं व्यापार एवं आर्थिक क्षेत्रों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन का हम सब पालन करे। इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए 2 गज की दूरी सैनिटाइजिंग एवं फेस कवर का प्रयोग करना है। भाजपा जिला सचिव अनामिका शर्मा ने बताया है कि इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला महामंत्री विकास तिवारी,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि नागेंद्र राणा अमरीश शर्मा चंदन चौहान विशन पाल कश्यप जितेंद्र सैनी विकास कुमार पुष्पराज कुशवाहा मोहित राठौड़ राजन खन्ना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *