प्रकृति संरक्षण में ही मानव की सुरक्षा, सभी करें अधिक से अधिक पौधारोपण, भाजपा नेता जय भगवान सैनी ने किया पौधारोपण

कलियर। भाजपा के वरिष्ठ नेता या भगवान सैनी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रधान राजबाला सैनी और भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सचिन सैनी के द्वारा पौधारोपण किया गया । इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान सैनी ने कहा है कि प्रकृति संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। इसीलिए पौधारोपण करना सभी का नैतिक कर्तव्य बनता है। उन्होंने कहा है कि सभी अधिक से अधिक पौधारोपण करें और आसपास के अपने लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति संरक्षण की सीख देता है। प्रधान राजबाला सैनी ने कहा है कि जितना अधिक पौधारोपण होगा उतना ही पर्यावरण स्वच्छ होगा और इससे हम सब स्वस्थ रह सकेंगे उन्होंने कहा कि नेचुरल ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सचिन सैनी ने कहा कि युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता और सदस्य सभी क्षेत्रों में पौधारोपण अभियान में जुटे हुए हैं। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आज पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के अलावा अन्य विधानसभाओं में भी पौधारोपण किया है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *