मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है: रश्मि चौधरी, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ने मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए, जरुरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है भोजन

रुड़की । कोरोना की दूसरी लहर के बचाव के लिए महिला कांग्रेस हरिद्वार की अध्यक्ष रश्मि चौधरी लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं। उनके द्वारा लोगों की जो भी सेवा की जा रही है वह अपने माध्यम से कर रही है।
शुक्रवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी ने राहगीरों को मास्क व सैनिटाइजर वितरण कार्यक्रम का आरम्भ किया। कार्यक्रम के तहत लोगों को सैनिटाइज और मास्क वितरित किए जाएंगे। कोविड-19 के प्रति जागरूक किया जाएगा। जरुरतमंदों के लिए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी ने भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की हुई है। उनकी टीम जगह-जगह सेवा कर रही है। पत्रकारों से बातचीत में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि कोरोना काल में हम सबको एकजुट होकर मानवता की सेवा करनी चाहिए। ईश्वर ने हमें इतना सामर्थ्यवान बनाया कि हम किसी के काम आ सके। उन्होंने कहा कि रुड़की विधानसभा की जनता के बीच में रहकर इस कोरोना काल में उनकी सेवा करने का कार्य किया जाएगा। 24 घंटे उपलब्ध रहा जाएगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *