लाॅकडाउन में गरीब लोगों की सेवा कर रही है सामाजिक संस्थाएं, इमेक संस्था सामाजिक सरोकार ने गरीब लोगों को खाना वितरित किया, कहा संस्था का उद्देश्य हर भूखे व्यक्ति तक खाना पहुंचाना

रुड़की । कोरोना वायरस से जहाँ एक तरफ पूरा देश लॉक डाउन हो गया है लोग अपने घरों में कैद हो गए है वही कई सामाजिक संघठन आगे बढ़कर गरीब एवम अहसाय लोगों की मदद की आगे आये है और बढ़ चढ़कर अपने अपने क्षेत्रों में योगदान कर रहे है ऐसे में इमेक संस्था सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों के साथ मिलकर गरीब क्षेत्रो में जाकर खादय सामग्री वितरण कर रही है सुबह लगभग 350 पैकेट एवम शाम 100 पैकेट बांटने का लक्ष्य संस्था द्वारा रखा गया है जिसमे अब तक 1000 से ज्यादा जरूरतमन्दों तक खादय सामग्री संस्था द्वारा वितरण की जा चुकी है एवम जब तक हालात सामान्य नही हो जाते संस्था अपनी गतिविधि सामाजिक हित मे जारी रखेगी। संस्था के लगातार चल रहे इस नेक कार्य में बहुत से लोग आगे बढ़कर अपना योगदान दे रहे है। जिनमे होटल गार्डेनिया के संजीव गुप्ता, रोहित कुमार, अजय पाठक, संस्था के उपाध्यक्ष विभव भटनागर , अंशुल झा और संस्था के अन्य सदस्यो का योगदान मिल रहा है। संस्था के अध्यक्ष आशीष झा, सचिव हेमा भण्डारी और सह सचिव मौसमी गोयल और सुनील पांडेय के माध्यम से लोग संपर्क कर रहे है। संस्था के अध्यक्ष आशीष झा लगातार जरूरतमन्द लोगो से संपर्क बनाए हुए है। संस्था का उद्देश्य हर भूखे व्यक्ति तक खाना पहुंचाना है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *