रुड़की नगर निगम में एक बार फिर से मेयर और पार्षदों के बीच तनातनी बढ़ी, मेयर ने पार्षदों पर मारपीट करने का आरोप लगाया, पुलिस मौके पर पहुंची

रुड़की । नगर निगम में एक बार फिर से मेयर और पार्षदों के बीच तनातनी बढ़ गई हैं। मेयर ने पार्षदों पर मारपीट का आरोप लगाया है। रुड़की नगर निगम में मेयर और पार्षदों के बीच लंबे समय से विवाद चला रहा है अक्सर दोनों पक्ष आमने-सामने नजर आते हैं। निगम के पार्षद दो गुटों में बंटे हुए हैं एक गुट पार्षदों के खिलाफ है तो वहीं दूसरा गुट मेयर के साथ है। बोर्ड बैठकों में भी पार्षदों का एक गुट मेयर का जमकर विरोध करता है। वही यह गुट अक्सर मेयर पर गम्भीर आरोप लगाता आया है इसके साथ ही इस गुट को अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त होने के आरोप भी लगते आये हैं। एक बार फिर से मेयर और पार्षदों का आमना सामना हुआ। मेयर ने आरोप लगाया है कि निगम के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के कहने पर पार्षदों ने उनके साथ धक्का मुक्की और मारपीट की। बीच मे आये उनके गनर के साथ भी धक्का मुक्की की गई जिसमें उनकी वर्दी फटी है मेयर का कहना है कि वह सड़कों एवं अन्य कामों की जाँचे करवा रहे हैं उसके कारण अधिकारी और पार्षद नाराज हैं कहा कि किसी कीमत पर भरस्टाचार बर्दाश्त नही होगा। वहीं पार्षदों के गुट ने इस प्रकार की किसी भी घटना से इनकार किया है पार्षदों के कहना है मेयर और अधिकारियों के बीच विवाद हुआ था। मेयर ने नगर आयुक्त से बदतमीजी की थी। उनका इस मामले से कोई वास्ता नही है। घटना के बाद सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस नगर निगम पहुंच गई और गंगनहर कोतवाली पुलिस मेयर के आवास पर तैनात है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *