महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया, आज पूरे देश और प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे: अनिता शर्मा, महंगाई और महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च

हरिद्वार । महंगाई और महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी और मेयर अनिता शर्मा के तत्वावधान में कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च पुल जटवाड़ा से शुरू होकर कस्साबान, रेल पुलिस चौकी से बाजार होते हुए वापस पुल जटवाड़ा पर समाप्त हुआ। पैदल मार्च में युवाओं की अधिक संख्या दिखी। इस मौके पर मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। आज पूरे देश और प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं उनका शोषण भाजपा के पदाधिकारी कर रहे हैं। परंतु यह सरकार आंख बंद करके बैठी है। मेयर ने भाजपा को महिला विरोधी सरकार बताया। प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र में आसीन हुई है, महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। तमाम धरने प्रदर्शन के बाद भी महंगाई पर लगाम नहीं लगाई जा रही है। पेट्रोल, डीजल, गैस की कीमतें आम जन से दूर हो रही हैं जनता बेहाल है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री और उनके सहयोगी आंख बंद करके देश चला रहे हैं। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि आज देश को उद्योगपतियों के अतिरिक्त और भी कई ऐसे भूमिगत लोग हैं जो सरकार पीछे से चला रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनके हाथ की कठपुतली बने हुए हैं। पूर्व दर्जाधारी नईम कुरैशी, मकबू कुरैशी और मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा सरकार के समय में तमाम कारखाने बंद हो गए हैं। बरोजगार सड़कों पर घूम रहे हैं। उनके घर में चूल्हे तक नहीं चल रहे हैं। इस सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। पैदल मार्च में ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप, मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, चौ. बलजीत सिंह, हाजी रफी खान, कैलाश प्रधान, प्रियव्रत, सतीश कुमार, नवेज अंसारी, सुनील सिंह, पार्षद साहबुद्दीन, सुहैल कुरैशी, तासीन अंसारी, इसरार अहमद, राजीव भार्गव, जफर अब्बासी, मेहरबान खान, शाहनवाज कुरैशी, आकाश बिरला, शिव कुमार जोशी, जगदीप असवाल, मनोज जाटव, राजीव गौड़, सतेंद्र बिष्ट, नीलम शर्मा, ललिता तनेजा, रोशन कालियान, डॉ. दिनेश पुंडीर, शुभम जोशी, सनी मल्होत्रा, अनीस कुरैशी, रिजवान कुरैशी, मुन्ना मास्टर, मनोज गिरी, विजय ठाकुर, राजेश चौहान, हरजीत सिंह, वसीम सलमानी, नकुल माहेश्वरी, रईस अहमद, त्रिपाल शर्मा, बलराज दाबड़े, पराग चाकलान, इरफान कुरैशी समेत अन्य लोग शामिल रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *