पर्यावरण की सुरक्षा से ही मानव जीवन की रक्षा संभव है: सोनिया चंदानी, हरेला पर्व पर इनरव्हील क्लब रुड़की ने विभिन्न जगह रोपे पौधे

रुड़की । हरेला पर्व के अवसर पर इनरव्हील क्लब रुड़की ने विभिन्न जगहों पर पौधारोपण कर हरेला पर्व मनाया। इनरव्हील क्लब रुड़की की अध्यक्ष सोनिया चंदानी ने कहा कि सावन मास में यह पर्व उत्तराखंड राज्य में धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हरेला पूजन से समृद्धि व व्यापकता आती है। इस पर्व पर सभी को पौधारोपण करना चाहिए।

हरियाली का प्रतीक यह पर्व हमें प्रतिवर्ष पर्यावरण को शुद्ध रखने एवं बढ़ावा देने का भी संदेश देता है। पर्यावरण की सुरक्षा से ही मानव जीवन की रक्षा संभव है। पेड़-पौधे हमारे जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं। जिसके लिए जल एवं जीवन को संरक्षित रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है। जब पौधे लगेंगे तो हरियाली आएगी। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। अपने आस पास रहने वाले इलाके में या जहां खाली जगह दिखे वहां अधिक से अधिक पेड़ लगा सकते हैं। इस अवसर पर सचिव अंजलि, सुजाता आहूजा, अमिताभ वास्तव, इन्दू रावल, कामना सरीन, संगीता पुरी रजनी नागपाल आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *