अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं और बच्चियों के खूबसूरत सपनों, अनंत उड़ानों और असीमित शक्ति को समझने तथा आत्मसात करने का अवसर, भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं, कहा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनाना बहुत जरूरी

भगवानपुर । विधायक ममता राकेश ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाए दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं और बच्चियों के खूबसूरत सपनों, अनंत उड़ानों और असीमित शक्ति को समझने तथा आत्मसात करने का अवसर है। विधायक ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकार को समर्पित दिवस है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लैंगिक समानता और आर्थिक स्वावलंबन अत्यंत आवश्यक है। लैंगिक विषमता दूर करने के लिए सामाजिक नवचेतना को बढ़ावा देना होगा। अभी भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो बेटे और बेटी में भेद करते हैं। इस सोच को बदलना समय की मांग है।

विधायक ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनाना बहुत जरूरी है। महिलाओं को भी अपने आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में प्रयास करने होंगे। राज्य के सर्वांगीण विकास में यहाँ की मातृशक्ति का अमूल्य योगदान है। पर्यटन आधारित उद्यम, कृषि, औद्यानिकी, लघु एवं कुटीर उद्योगों में कई महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। आवश्यकता इस बात की है कि इन सफलता की कहानियों को घर-घर तक पहुंचाया जाए और अधिक से अधिक महिलाओं को प्रेरित किया जाए।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *