सीएए पर देश में भ्रम फैला रही है कांग्रेस, रुड़की शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा सीएए के समर्थन में 9 जनवरी को निकाली जाएगी रैली

रुड़की । शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि सीएए पर कांग्रेस देश में भ्रम फैला रही है। झूठा प्रचार कर लोगों को गुमराह कर रही है। जबकि नागरिक संशोधन अधिनियम किसी भी समुदाय के खिलाफ नहीं है। यह संशोधन केवल पाकिस्तान, बांग्लादेश अफगानिस्तान से प्रताड़ित हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई के लिए है। क्योंकि वहां पर इन वर्गों को अल्पसंख्य होने के चलते प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। मीडिया से बातचीत में शहर विधायक ने कहा कि भाजपा सीएए को लेकर जागरुकता अभियान जारी रखे हुए हैं। यह नागरिक संशोधन अधिनियम सदस्यता देने वाला अधिनियम है। इस कानून से किसी भी देशवासी की नागरिकता पर असर नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा पाकिस्तान जैसे देश में हिंदू, ईसाई, बौद्ध, सिख आदि समुदायों के साथ धार्मिक भेदभाव किया जाता है। जिसके चलते वह अपने धार्मिक रीति-रिवाजों को भी सही से नहीं निभा पा रहे हैं। पाकिस्तान में आजादी के समय 25 प्रतिशत अल्पसंख्यक था जो आज घटकर 2.3 प्रतिशत रह गया है। कि शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि कानून को दोनों सदनों में बहुमत से पारित किया गया है। विपक्ष सदन के बजाय सड़कों पर उतरकर देश की शांति व्यवस्था भंग कर अस्थिरता का माहौल पैदा कर रहा है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से भी नागरिकता संसोधन कानून को लेकर लोगों में पल रहे भ्रम को दूर करने को कहा। एनआरसी अभी तक देश में किसी भी क्षेत्र में लागू नहीं है। घुसपैठ को रोकने के लिए एनआरसी सिर्फ असम में लगाया गया। वहां पर एनआरसी लागू करना जरूरी हो गया था। शहर विधायक ने बताया है कि रुड़की शहर में 9 जनवरी को सीएए के समर्थन में रैली निकाली जाएगी। सभी कार्यकर्ता पहले नेहरू स्टेडियम में इकट्ठा होंगे और यहां से शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए रैली निकाली जाएगी। क्षेत्र के लोग सीएए के समर्थन में है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *