भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान सैनी ने रांघढ़वाला गांव मे, मारक और सैनिटाइज वितरित किए, कहा सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे

धनौरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान सैनी ने रांघढ़वाला गांव में आयुष किट, मारक और सैनिटाइज वितरित किए हैं। सर पर उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से दिन रात सेवा भाव से कार्य किया है। उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य की तीरथ सरकार द्वारा बहुत ही अच्छा प्रबंधन किया गया जिसके चलते कोरोना संक्रमण कम हो सका। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे । जरूरतमंद परिवारों को सरकार की ओर से निशुल्क को राशन वितरित किया जा रहा है। आयुष कीट सैनिटाइज मास्क हर गांव में वितरित किया जाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्यों में तेजी आई है। फोरलेन हाईवे बनने से जनता को आवागमन में सहूलियत हुई है। जाम जैसी गंभीर समस्या से निजात मिली है। रुड़की से कोर तक सड़क का नवीनीकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कहीं पर भी जलभराव की समस्या उत्पन्न ना हो। बरसात से पूर्व ही सभी जगह पानी के निकासी की उचित इंतजाम करा लिए जाएं। उन्होंने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है। प्रशासन भी गंभीर है और मेडिकल सुविधाएं सभी क्षेत्रों में बढ़ाई जा रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान सैनी ने काहे की भाजपा संगठन जनता की समस्याओं को हल कराने में जुटा हुआ है । मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत खुद जनता दर्शन हॉल में जन समस्याएं सुन उनका निस्तारण कर रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान और पार्टी के अन्य पदाधिकारी गांव- गांव जाकर जन समस्याओं का निस्तारण कराने में जुटे हैं। अवसर पर मुख्य रूप से अमरीश कुमार जिला उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा,गोवर्धन सिंह,योगेंद्र रोड, सुखबीर सिंह, विनोद कुमार, सोनी कुमार,मोनू कुमार ,सुशील कुमार,कृष्ण कुमार, जाति राम पूर्व प्रधान, मदन सिंह, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *