झबरेड़ा भाजपा मंडल के महामंत्री बने अरविंद प्रधान, कहा पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से बढ़ रहा है आगे

झबरेड़ा । अरविंद पूर्व प्रधान मखदुमपुर को मंडल महामंत्री झबरेड़ा नियुक्त किया गया है। इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, भाजपा नेता चौधरी कुलबीर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र, मंडल अध्यक्ष शुभम गोयल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव में मजबूत करने का कार्य किया जाएगा । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में तेजी से विकास हो रहा है। भाजपा सरकार का फोकस ग्रामीण अंचल की तस्वीर को बदलने पर है। ग्रामीण अंचल लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के समावेशी और चौतरफा विकास का सपना पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे भारत की तस्वीर पेश करता है। देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में समावेशी और चहुंमुखी विकास का गवाह बन रहा है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *