होली पर्व समाज में समता, प्रेम और राष्ट्रीयता की भावना का विस्तार करता है, भाजपा नेता जुगेन्द्र सिंह ने क्षेत्रवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, हमें मिलजुलकर स्नेह के बंधन को मजबूत कर मांगलिक पर्व को सार्थक बनाना

भगवानपुर । भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार अनुसूचित जनजाति के जिला महामंत्री जुगेन्द्र सिंह ने क्षेत्रवासियों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जिला महामंत्री जुगेन्द्र सिंह ने कहा कि होली पर्व समाज में समता, प्रेम और राष्ट्रीयता की भावना का विस्तार करता है। होली पर्व पर हमें मिलजुलकर स्नेह के बंधन को मजबूत कर मांगलिक पर्व को सार्थक बनाना है। रंगों का त्योहार होली भाईचारे और आपसी प्रेम को बढ़ाने वाला त्योहार है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर अपना प्रेम प्रदर्शित करते हैं और मिठाई तथा पकवान से मुंह मिठा कराते हैं, ताकि मन में जो कड़वाहट हो, वो इस होली के त्योहार पर निकल जाए। होली के त्योहार में होलिका दहन और रंगवाली होली यानी धुलण्डी का विशेष महत्व है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *