रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने निजी अंग काटकर पति को मौत के घाट उतारा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पिथौरागढ़ । दिगांस गांव में एक महिला ने अपने पति का निजी अंग काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार, महिला का आरोप है कि वह रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आ गई थी। राजस्व पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात 13 फरवरी की है। राजस्व पुलिस के अनुसार कोटली पट्टी दिंगास गांव निवासी 38 वर्षीय जितेंद्र राम चुनाव प्रचार करने के बाद देर रात घर लौटा था। उसका पत्नी सुनीता देवी से झगड़ा हुआ था। आरोप है कि सुनीता ने ब्लेड से जितेंद्र राम का निजी अंग काट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सुनीता की बेटी ने मां की हरकत को देख लिया था और इसकी जानकारी अपनी चाचा को दी। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर सुनीता को जेल भेज दिया। सुनीता का आरोप है कि जितेंद्र राम उसे हर रोज प्रताड़ित करता था। उसने कई बार मारपीट भी की थी। इस कारण वह काफी परेशान रहती थी। यह भी आरोप लगाया कि घटना के दिन वह शराब पीकर आया था।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *