मदन कौशिक राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी, संगठन और सत्ता के अनुभव के साथ ही जोड़-तोड़ के भी आते हैं सभी गुर

हरिद्वार। वर्ष 2000 में राज्य बनने से अब तक आठ प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं। इसमें से पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी दो बार अध्यक्ष रहे। वहीं कुमाऊं से अब तक भगत सिंह कोश्यारी के अलावा पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बची सिंह रावत बचदा, सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं गढ़वाल से पूर्व सीएम नित्यानंद स्वामी व सीएम तीरथ सिंह रावत भी अध्यक्ष रह चुके हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के द्वारा अब प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया गया है। मदन कौशिक वर्ष 1985-86 में गुरुकुल कांगड़ी विश्‍वविद्याल से छात्र संघ अध्‍यक्ष रहे। जिला संयोजक बजरंग दल हरिद्वार रहे। वर्ष 2000 में जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार रहे। वर्ष 2000 में जिला अध्‍यक्ष भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार रहे। वर्ष 2002 में प्रथम बार विधान सभा सदस्‍य निर्वाचित हुए। वर्ष 2002 से 2004 तक उत्‍तराखंड विधानसभा में सार्वजानिक उपक्रम एवं निगम समिति के सदस्‍य रहे। वर्ष 2004 से 2007 तक उत्‍तराखंड विधानसभा में प्राक्कलन समिति में सदस्‍य रहे। वर्ष 2007 में विधान सभा क्षेत्र हरिद्वार से विजयी हुए। वर्ष 2007 से 2012 तक गठित मंत्रिमंडल में विद्यालयी शिक्षा, गन्‍ना विकास, चीनी उद्योग, आबकारी, नगर विकास, पर्यटन, संस्‍कृत, शिक्षा, गन्‍ना विकास एंव वाह्य सहायतित परियोजना मंत्री का पदभार ग्रहण किया। वर्ष 2012 में भारतीय जनता पार्टी उत्‍तराखंड की ओर से पार्टी उपाध्‍यक्ष पद का दायित्‍व सौंपा गया। वर्ष 2012 में पुन: विधान सभा सदस्‍य निर्वाचित हुए। वर्ष 2012 से प्रदेश भाजपा के मुख्‍य सचेतक के रूप में कार्य किया। वर्ष 2012 से 2017 तक विधानमंडल के उप नेता प्रतिपक्ष रहे। वर्ष 2013 में विधानसभा सदस्‍यों के वेतन भत्‍ते निधार्रण संबंधी समिति के सदस्‍य रहे। वर्ष 2014 में सरकारी आश्‍वासन समिति के सभापति रहे। दिसंबर 2014 में समाचार एवं आनुषंगिक विषयों की जांच समिति के सदस्‍य रहे। 12 मार्च 2015 को गठित भाजपा की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्‍य रहे। सितंबर 2015 गठित वर्ष 2013 की आपदा अवधि में राहत कार्यों पर हुए व्‍यय के विषय में गठित जांच समिति में सदस्‍य रहे। वर्ष 2017 में हरिद्वार विधानसभा से विजयी रहे। मार्च 2017 में गठित मंत्रिमंडल में शहरी विकास, आवास, राजीव गांधी शहरी विकास, निर्वाचन, जनगणना एवं पुनर्गठन मंत्री का पदभार ग्रहण किया गया। दो माई 2017 को उत्‍तराखंड सरकार की ओर राज्‍य सरकार का प्रवक्‍ता बनाया गया। 12 मार्च 2021 में उत्‍तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया गया है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *