भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने कलियर विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर शामिल होकर मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, बोले – दीनदयाल उपाध्याय मानवतावादी थे, उनके जीवन का लक्ष्य मानवता की सेवा था

कलियर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कलियर विधानसभा के प्रत्येक बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा नेता मनीष कुमार सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि सभी कार्यक्रम में शामिल होकर जन संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। भाजपा नेता मनीष कुमार सैनी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर राष्ट्रवाद, समाज के हरेक वर्ग के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को अंत्योदय के माध्यम से राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने जज्बा युक्त नीति एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता थे।

दीनदयाल उपाध्याय राजनेता मात्र नहीं थे, वह उच्च कोटि के चिंतक, विचारक और लेखक भी थे। इस रूप में उन्होंने श्रेष्ठ शक्तिशाली और संतुलित रूप में विकसित राष्ट्र की कल्पना की थी। उन्होंने निजी हित व सुख सुविधाओं का त्याग कर दिया था। व्यक्तिगत जीवन में उनकी कोई महत्वाकांक्षा भी नहीं थी। उन्होंने अपना जीवन समाज और राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। यही बात उन्हें महान बनाती है। राजनीति में लगातार सक्रियता के बाद भी वह अध्ययन व लेखन के लिये समय निकालते थे। इसके लिये वह अपने विश्राम से समय कटौती करते थे। इसी में लोगों से मिलने जुलने और अनवरत यात्राओं का क्रम भी चलता था। आमजन के बीच रहना उन्हें अच्छा लगता था। शायद यही कारण था कि वह देश के आम व्यक्ति की समस्याओं को भलीभांति समझ चुके थे। यह विषय उनके चिंतन व अध्ययन में समाहित था। इनका वह कारगर समाधान भी प्रस्तुत करते थे।


उनका व्यक्तित्व व कृतित्व बहुआयामी है। विभिन्न रूप में उनसे प्ररेणा ली जा सकती है। समाजसेवियों व राजनीति में लगे लोग उनसे प्रेरणा ले सकते हैं। सादगी, ईमानदारी और अध्ययनशीलता उनमें निखार ला सकती है। युवा पीढ़ी उनके जज्बे से प्रेरणा ले सकती है। लेखक उनके विचारों से प्रेरणा ले सकते हैं। लेखन वही अच्छा है, जिससे समाज का हित हो। भावी पीढ़ी को सकारात्मक दिशा मिले। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर तात्कालिक घटनाओं व विचारों का प्रभाव पड़ता है। चिंतक, मनीषी उन्हें गहराई से समझने का प्रयास करते हैं। वह इस पर विचार करते हैं कि अपने देश व समाज के लिये कौन-सा मार्ग कल्याणकारी होगा। पं. दीनदयाल ने यही किया। वह भविष्य द्रष्टा थे। भविष्य की समस्याओं को भी वह देख रहे थे। उनके प्रति वे सावधान करते हैं। इस मौके पर सभी बूथों के अध्यक्ष, बोबी सैनी, मनीष धीमान, स्वराज सिंह, मनोज सैनी, मोहित अग्रवाल , करविन धीमान, जिला उपाध्यक्ष बृजपाल धीमान, पदम सिंह, अर्जुन सिंह, रणधीर चौधरी, मनोज त्यागी ,सुभाष सैनी, सुखेंद्र ,नीरज सैनी, महक सिंह, मदन कश्यप ,विपिन सैनी आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *