भाजपा कार्यकताओं ने किया राज्यमंत्री दर्जाधारी ठाकुर सुशील चौहान का स्वागत, बोले किसानों के हितों को लेकर किए जाएंगे कार्य

हरिद्वार । जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जाधारी सुशील चौहान का डामकोठी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े व आतिशबाजी कर खुशीयां मनायी। इस अवसर पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए सुशील चौहान ने कहा कि जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष पर सेवा करने का मौका राज्य के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपा गया है। किसानों के हितों को लेकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसान हितों में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यूरिया खाद से फसलों को नुकसान होने की संभावनाएं अधिक रहती हैं। जैविक खाद फसलों की अच्छी पैदावार के लिए किसानों को प्रयोग करना चाहिए। जो जिम्मेदारी राज्य सरकार द्वारा सौंपी गयी है। उस जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक व ईमानदारी से किया जाएगा। शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि सुशील चौहान लगातार किसान मोर्चे में कई पदों पर अपनी सेवाएं देते चले आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष की कमान सुशील चौहान को सौंपी जाने से किसानों के हितों में तेजी के साथ कार्य किए जाएंगे। भाजपा कर्मठ, ईमानदार पार्टी के प्रति निष्ठा रखने वाले कार्यकर्ताओं को पदों से नवाजती चली आ रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विकास के नए आयाम रच रहे हैं। महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि राज्यमंत्री दर्जाधारी सुशील चौहान ग्रामीण परिवेश से ताल्लुक रखते हैं। किसानों की समस्याओं को भी भलीभांति जानते हैं। जो जिम्मेदारी सुशील चौहान को सौंपी गयी है। निश्चित रूप से किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय को दोगुना करने में लगी हुई है। आर्थिक रूप से किसान मजबूती की और बढ़ रहा है। विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा ही विकास की सोच के साथ सभी वर्गो का विकास कर रही है। देवेंद्र मनवाल व धर्मेन्द्र विश्नोई ने सुशील चौहान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लंबे अर्से से किसानों के मुद्दों को सुशील चौहान अपने स्तर से उठाते चले आ रहे हैं। आशा है कि अब जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष बनने पर किसानों के लिए काम करेंगे। स्वागत करने वालों में संजय चौहान, मनोज त्यागी, हर्षित चौहान, वीरेंद्र बोरी, रूपेश प्रधान, हरेंद्र चौहान, चंद्रकांत पंडित, अमित राज, प्रेम मोहन, मास्टर कल्याण सिंह, अंकुर त्यागी, चंदन चौहान, राकेश शर्मा, जितेंद्र कुमार आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *