देश में कृषि कानून को लेकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा, किसानों की दोगुनी आय करने के लिए पीएम मोदी उठा रहे हैं अनेक कदम, बोले भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर

हरिद्वार । भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर का कहना है कि किसान कभी भी कृषि कानून का विरोध नहीं करेगा। विरोध करने वाले वो बिचौलिये हैं जो किसानों के हक का पैसा खा रहे थे। साथ ही राजनीतिक दल भी किसानों की आय बढ़ाने में सबसे बड़े बाधक बने हुए हैं। देश में कृषि कानून को लेकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में चाहर ने कहा कि जिस सरकार में कृषि मंत्रालय नहीं था वह भला किसानों के बारे में क्यों सोचते। आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री उत्तराखंड में आकर केवल झूठ बोलते हैं। दिल्ली में किसानों के हित में कोई योजना नहीं है। दिल्ली राज्य में कृषि मंत्रालय ही नहीं है। चाहर ने कहा कि आंदोलन किसानों का नहीं बल्कि विपक्षी दलों का है। पंजाब से आंदोलन चला। बिचौलियों ने इस आंदोलन को शुरू किया। किसानों से लगातार सरकार बात कर रही है। कृषि कानून कभी भी वापिस नहीं लिए जायेंगे। जो किसान हित में बनाए गए हैं। अगर किसान सुझाव दें तो सरकार उन पर अमल करेगी। इस दौरान उन्होंने किसान हित में चलाई गई सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *