मोदी सरकार ने देश में सैनिकों का मान बढ़ाया, केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने भाजपा प्रत्याशी धन सिंह धामी के पक्ष में चुनावी जनसभा को किया संबोधित

पिथौरागढ़ । केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश मे सैनिकों का मान बढ़ाया है। केंद्र सरकार ने सैनिकों की वर्षो से लटकी समस्याओं का समाधान किया है। सोमावार को श्री सिंह धारचूला विधान सभा के मुनस्यारी के प्रवेश द्वार नाचनी में भाजपा प्रत्याशी धन सिंह धामी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। बीती देर रात्रि को उनका कार्यक्रम तय हुआ। इसके बावजूद भारी संख्या में भीड़ जुटी। बागेश्वर जिले से भी जनता पहुची। पूर्व सैनिकों की संख्या अधिक रही। जनरल सिंह ने भी पूर्व सैनिकों को लेकर अपना संबोधन किया। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो को गिनाया। पार्टी प्रत्याशी धन सिंह को जमीन से जुड़ा प्रत्याशी बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के रहते देश सुरक्षित है। सीमाए मजबूत हुई है। सीमा तक सड़क सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है। भाजपा सरकार ने काम किए है। कार्यो को लेकर भाजपा प्रदेश में फिर से सरकार बना रही है। लगभग चालीस मिनट तक उन्होंने सभा को संबोधित किया। इसके अलावा वीके सिंह चम्पावत भी पहुंचे। चंपावत विधान सभा सीट पर पार्टी के उच्च पदाधिकारियों की उपस्थिति में पार्टी प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी से नाराज चल रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत की नाराजगी को दूर करने का प्रयास किया जा था है। केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह समक्ष गोविंद को बुलाकर उनसे बंद कमरे में वार्ता की जा रही है। उनकी नाराजगी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। गोविंद ने भी पार्टी से टिकट मांगा था। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इससे पार्टी में भीतरघात की संभावना ज्यादा थी। जिस कारण उनसे वार्ता की जा रही है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *