कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा बनी बड़ी पार्टी, भगवानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया राज्यमंत्री का स्वागत

भगवानपुर । भगवानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यमंत्री दर्शन कुमार शर्मा का स्वागत किया गया। शनिवार को भगवानपुर पहुंचे राज्यमंत्री का भाजपा प्रदेश महामंत्री सुबोध राकेश ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यमंत्री दर्शन कुमार शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है। केंद्र की मोदी हो या फिर उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार विकास के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। आने वाले समय में प्रदेश तरक्की की राह पर दिखेगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुबोध राकेश ने कहा कि कहा कि भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से आम जनता राहत महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि सारे गिले-शिकवे भूलकर पार्टी हित में काम करने की जरूरत है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुनील बंसल, नरेश प्रधान, डाॅ राजेश सैनी, कुक्कू पंडित आजाद क्रांतिकारी ,अयूब सभासद, फरमान इरफान सभासद प्रतिनिधि, सभासद प्रतिनिधि, सलीम मूंछ राजू प्रधान शाहबाज राणा सूर्यकांत नीटू सुबोध सैनी नितिन सैनी नेत्रपाल सैनी योगेंद्र सैनी सतबीर सैनी राजू सैनी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *