श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज समाज और देश के लिए कर रहे हैं बड़ा काम: आदेश चौहान, मां मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट ने रानीपुर विधायक को सौ कुंतल राशन सौंपा

हरिद्वार । कोरोना से उपजे संकटकाल में सेवा की मिसाल बन चुके मां मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने जरूरतमंदों की मदद के लिए रानीपुर विधायक आदेश चौहान को सौ कुंतल राशन सौंपा। राशन को शिवालिकनगर नगर पालिका क्षेत् मे जरुरतमंदो को बांटा जाएगा। निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में विधायक आदेश चौहान को आशीर्वाद प्रदान करते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि कोरोना वायरस के रूप में पूरी दुनिया पर संकट छाया हुआ है। इस विश्वव्यापी महामारी से गरीब वर्ग सर्वाधिक प्रभावित हो रहा है। गरीब जरूरतमंद की मदद व सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। ऐसे में सभी को मदद के लिए आगे आना चाहिए। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस से पीडित हैं। संकट की इस घड़ी में श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने सेवा जो जज्बा दिखाया है। उससे सभी को प्रेरणा मिल रही है। प्रतिदिन हजारों लोगों को भोजन प्रदान कर श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज समाज और देश के लिए बड़ा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन में जब सभी काम धंधे बंद हैं। ऐसी स्थिति में भी उत्तराखण्ड में कोई भूखा नहीं रह रहा है। यह बड़ी उपलब्धि है। इस विश्वव्यापी संकट में केवल सरकारों के बूते लोगों को राहत पहुंचाया जाना संभव नहीं है। प्रदेश में तमाम धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं सहयोग के लिए आगे आयी हैं। इस बीच श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए जो मदद जारी की है। वह पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ी मिसाल बन गयी है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में 3 मई तक लाॅकडाउन बढ़ाया गया है। बीस मई के बाद सरकार हालात की समीक्षा कर लाॅकडाउन में राहत देने या नहीं देने पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन की वजह से कुंभ मेला कार्यो में जो ठहराव आया है। उसे गति देने पर भी सरकार के स्तर पर विचार किया जा रहा है। इस दौरान निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, दिगंबर राजगिरी, मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा, महंत डोंगर गिरी, दिगंबर आशुतोष पुरी, स्वामी मधुरवन, भाजपा नेता विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *