राजीव त्यागी के स्नेह व संघर्ष की प्रेरणा रहेगी हमेशा याद: श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी, काॅलेज के पूर्व छात्र राजीव त्यागी के निधन पर मौन रखकर की संवेदना व्यक्त

हरिद्वार । एस.एम.जे.एन. पी.जी. काॅलेज में आज काॅलेज के पूर्व छात्र व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक शोकसभा आयोजित की गयी। काॅलेज प्रबन्ध समिति के सचिव श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज ने शोक संदेश में कहा कि काॅलेज के पूर्व छात्र श्री राजीव त्यागी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस के आकस्मिक निधन का समाचार मिला, मन बहुत आहत हुआ।, आपको कभी भी देश की जनता भूल नहीं पायेगी, क्योंकि आप एक बहुत ही अच्छे वक्ता और पार्टी के सच्चे सिपाही थे। राजीव त्यागी के संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेगी। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे तथा उनके परिवार को इस दुःख सहने करने की शक्ति प्रदान करे। काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने अपने शोक संदेश में कहा कि राजीव त्यागी विनम्र स्वभाव के एक कुशल वक्ता थे और टी.वी. चैनलों की बहस में अपनी पार्टी का पक्ष जोरदार तरीके से तर्कों के साथ रखते थे। उन्होंने कहा कि श्री राजीव त्यागी का छात्र समय से ही मिलनसार और सरल स्वभाव होने के कारण छात्रों में भी काफी लोकप्रिय थे। वे निष्ठावान और सच्चे देशभक्त थे। पूरा काॅलेज परिवार श्री त्यागी के असामयिक निधन से बेहद दुखी है। इस दुःख की घड़ी में काॅलेज परिवार की संवेदनायें और प्रार्थना परिवार तथा दोस्तों के साथ है।
शोक सभा में मुख्य रूप से डाॅ. नरेश कुमार गर्ग, डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, डाॅ. सरस्वती पाठक, डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. जे.सी. आर्य, डाॅ. सुषमा नयाल, अश्वनी कुमार जगता, मोहन चन्द्र पाण्डेय, वेद प्रकाश चौहान, होशियार सिंह चौहान, अशोक कुमार, श्रीमती हेमवंती, आलोक कुमार आदि ने श्री राजीव त्यागी के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की। अन्त में श्री त्यागी के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *