नगर निगम कर्मियों ने थाली-चम्मच बजाकर किया प्रदर्शन, कहा कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर नगर निगम प्रशासन सोया हुआ

हरिद्वार । नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले लंबित मांगों को लेकर दिए गए मांग पत्र के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से नाराज निगम कर्मचारियों ने थाली चम्मच बजाकर कर विरोध प्रदर्शन किया। अलग-अलग चरणों में किए जाने वाले आंदोलन अधिकारियों से वार्ता के बाद मिले आश्वासन पर फिलहाल स्थगित कर दिया है। नगर निगम संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के सुरेंद्र तेश्वर श्रमिक ने कहा कि वर्ष 2020 में दिए गए मांग पत्र और वार्ता में निष्कर्ष के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण 23 जून को पुनः कर्मचारियों की चली आ रही मांगों को लेकर और नगर निगम प्रशासन को जगाने के लिए ज्ञापन देकर तीन दिन का समय दिया गया था। लेकिन ये समयावधि समाप्त होने के बाद कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत शनिवार से शुरू की। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सीमित संख्या में कर्मचारी आंदोलन में पहुंचे। राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर नगर निगम प्रशासन सोया हुआ था। प्रशासन को जगाने और मांगों को लेकर पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर वार्ता के बाद सहमति को लागू करने, प्रदेश में ठेका प्रथा, संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रथम चरण में प्रदर्शन किया है। आत्माराम बेनीवाल, सुनील राजौर, दिनेश लखेड़ा, प्रवीण तेश्वर ने कहा कि नगर आयुक्त की ओर से सहायक नगर आयुक्त महेंद्र सिंह यादव को भेजकर वार्ता के लिए बुलाया गया। मोर्चे के नेताओं ने सहमति जताते हुए वार्ता की। वार्ता में ज्ञापन में दी गई स्थानीय समस्याओं का तुरंत निदान करने के लिए नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया। शासन स्तर की मांगों को दोबारा से रिमाइंडर भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद यूनियन कार्यालय में समस्त कर्मचारी एवं मोर्चा के नेताओं ने बैठक कर वार्ता की। आंदोलन को अभी कुछ समय के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। प्रदर्शन करने वालों में इंदर सिंह रावत, अशोक ढिगान, अखिलेश शर्मा सुधाकर भट्ट, दिनेश कांडपाल, पथ प्रकाश कर्मचारी प्रमोद कुमार, नीरज बागड़ी, अभिनव, अशोक मामा, अशोक हवलदार, सलेक चंद, लक्ष्मीचंद, राजेश खन्ना, सुभाष खैरवाल, कुशल पाल, बलराम चुटेला, अजय कुमार, घनश्याम, सोनी, कुलदीप, दीपक, लोकेश चुटेला, बंटी चंचल, राजेश खैरवाल, सतीश, गोवर्धन, मोतीराम, काजल, लोकेश चंचल, प्रमोद बिरला आदि शामिल रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *