नरेंद्र जैन बने नमो फाउंडेशन अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा नेताओं और शुभचिंतकों ने दी बधाई

रुड़की । रुड़की से भाजपा नेता नरेन्द्र कुमार जैन को नमो फाउंडेशन अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंदर बधान को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। नमो फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामन्त्री संगठन डॉ. एमसी शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके विमल एवं अन्य पदाधिकारियों की अनुशंसा के बाद रुड़की निवासी नरेंद्र कुमार जैन को नमो फाउंडेशन अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। वहीं नमो फाउंडेशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश त्यागी ने रुड़की निवासी इंदर बधान को नमो फाउंडेशन अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी है। दोनों पदाधिकारी की नियुक्ति के बाद प्रदेश एवं नगर के भाजपा नेताओं और अन्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *