घर-घर जाकर आमजन को भाजपा की नीतियों और नीतियों से अवगत कराया, विधायक प्रदीप बत्रा बोले- नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे श्रेष्ठ प्रधानमंत्री

रुड़की। हर हर भाजपा घर घर भाजपा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने आकाशदीप एनक्लेव में घर-घर जाकर लोगों को भाजपा और केंद्र की मोदी और राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार की नीतियां बताइं। इस दौरान को भाजपा का पटका पहना कर नागरिकों को सम्मानित भी किया गया और योजनाओं से संबंधित पत्रक भी बांटे। भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि भाजपा और केंद्र की मोदी और राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार राष्ट्र और समाज निर्माण के लिए कार्य कर रही है। सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। राष्ट्रवाद के एजेंडे पर तेजी से कार्य हो रहा है।
रुड़की शहर विधानसभा क्षेत्र के आकाशदीप- एनक्लेव क्षेत्र के पार्षद विवेक चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों से लोगों को अवगत करवाया। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि अंतिम छोर पर बैठे-बैठे तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनका प्रथम उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आज एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार पहले से अधिक बहुमत के साथ आ रही है। आमजन इस बात को स्वीकार कर रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही इस दुनिया का भारत के प्रति नजरिया बदला है। अब पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है । भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण संधू ने कहा कि भाजपा बात हर वर्ग और समाज को साथ लेकर आगे बढ़ती है और भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं हर वर्ग के व्यक्ति को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय फिर से भाजपा का है। इस बार भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतकर पहले से अधिक बहुमत से सरकार बनाएगी। भाजपा पार्षद विवेक चौधरी ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचे। इस अवसर पर पार्षद हेमा बिष्ट, जिला महामंत्री महिला मोर्चा प्रतिभा चौहान,ममता राणा, सीमा ग़ोयल, पुष्कर भाटिया, राजू चौधरी, चंद्रमोहन शर्मा बैंक मेहंदीरत्ता आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *