घर की लक्ष्मण रेखा के अंदर से भी राष्ट्र सेवा सम्भव: रीता चमोली, भाजपा महिला मोर्चा ने घर में मास्क बनाने शुरू किए

हरिद्वार । पूरा विश्व केरोना संकट से जूझ रहा है। भारत भी इससे अछूता नही है। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता चमोली के आग्रह पर हरिद्वार जिले की जिले ओर मण्डल की पदाधिकारियों ने हजारों की संख्या में सूती मॉस्क बनाने शुरू कर दिए है। रीता चमोली ने बताया कि संगठन के दिशा निर्देश अनुसार बहने राष्ट्र सेवा में अपना अभूतपूर्व योगदान दे रही है। मोदी किचन के माध्यम से जरूरत मंदों को भोजन पहुचाया जा रहा है,महिला पदाधिकारी अपने अपने वार्डो को सेनिटाइजर और मॉस्क बाँट रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के लॉक डाउन की घोषणा के बाद बहनों ने घर रहकर भी मोर्चा सभाल रही है,बहने घर की लक्ष्मण रेखा के अंदर रखकर सूती मॉस्क बना रही हैं।

अपने आसपास जरूरत मन्दो को बांट रही है। हर बहन एक दिन में लगभग 20 से लेकर 50 मॉस्क तक तैयार करती है और जब लॉक डाउन में छूट दी जाती है,तो घर के सामने से जा रहे जरूरत मन्दो को बाँटती है। रीता चमोली ने बताया कि वह भी घर मे प्रतिदिन 30 मॉस्क तैयार करती है। जो की सूती कपड़े से बनते हैं यह मॉस्क रियूजेबल हैं आप इन्हें धोकर दुबारा पहन सकते है। रजनी वर्मा,रेणु शर्मा,मनु रावत, गीता कारगी, प्रतिभा चौहान, शीतल पुंडीर, कविता शर्मा, सन्तोष सैनी, मीनू शर्मा,तारा नेगी, अंशु मलिक, आशा धस्माना ,मंजू रावत,पूनम चौहान,हेमा बिष्ट,मीनू शर्मा, बिमला ढोढ़ीयाल, सन्तोष सैनी, ममता राणा, आमरीन, रूबी बेगम आदि रियूजेबल मॉस्क बनाकर राष्ट्रसेवा में अपना योगदान दे रही हैं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *