राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत है देश का युवा कर रहा है हर स्तर पर पीएम मोदी का समर्थन: नेहा जोशी, भाजपा युवा मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का शिक्षानगरी में किया गया स्वागत

रुड़की । भाजपा युवा मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का रुड़की में प्रथम आगमन पर युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सागर गोयल द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। रुड़की के आदर्शनगर स्थित एक वेंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी का पुष्पगुच्छ, तलवार देकर और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। नेहा जोशी ने कहा कि उन्हें कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। इसकी उन्हें खुशी है कहा कि उनके पिता गणेश जोशी ने 25 साल तक कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया तो संगठन ने उन्हें टिकट दिया। लेकिन कभी संगठन के विपरीत वह नही गए। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के पदचिन्हों पर चलकर काम कर रही हैं। कहा कि प्रदेश में सरकारों का बदलाव होने से विकास रुक जाते हैं । इसलिए प्रदेश के विकास कार्य लगातार गति में रहे। उसके लिए 2022 में फिर से भाजपा की सरकार लानी होगी। कहा कि चेहरे और नेतृत्व बदलते रहें लेकिन सरकार भाजपा की रहे इसके लिए हर एक कार्यकर्ता को काम करना होगा। कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक लेकर जाना हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम संयोजक सागर गोयल ने कहा आज विपक्ष भाजपा की नीतियों से बौखलाया हुआ है और दुष्प्रचार कर भाजपा को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवा सोच के साथ संगठन और सरकार आगे बढ़ रही है 2022 में एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार पहले से अधिक बहुमत के साथ बनेगी। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि ने कहा कि युवा भाजपा संगठन की रीढ़ है प्रदेश की कमान भी अब युवा हाथों में है और संगठन को इस ऊंचाइयों तक पहुंचाने में युवाओं का अहम योगदान है। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा भाजपा ही ऐसा संगठन है जहां आम कार्यकर्ता संगठन और सरकार में उच्च स्थान तक जा सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा नए जोश के साथ काम करेगा। उन्होंने नेहा जोशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व देने पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि महिलाओं और युवाओं के सम्मान में संगठन सदैव अग्रणी हैं। कार्यक्रम का संचालन मोहित राष्ट्रवादी ने किया। इस अवसर पर भाजपा ज़िला महामंत्री आदेश सैनी, रुड़की मण्डल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, लंढौरा मंडल अध्यक्ष विकास पाल,शोभाराम प्रजापति, धीर सिंह, संजय त्यागी,पार्षद विवेक चौधरी, बृजमोहन सैनी, सचिन कश्यप, दीपक पांडेय, नवनीत चौधरी, प्रतिभा चौहान,राजकमल पुंडीर,मोहित राष्ट्रवादी, गौरव शर्मा, गौरव त्यागी ,सागर सिंधु, शोभित गौतम, शिवम अग्रवाल, कविश मित्तल, सागर गौतम, रीना अग्रवाल, प्रभा भट्ट, सुनीता, मंजू रावत, मीनू, कमल सैनी, गोविंद सिंह,कविता रावत, हर्षित गर्ग, पंकज नंदा, सतवीर सिंह, विनीत, सौरभ कश्यपआदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *