भाजपा युवा मोर्चा द्वारा चलाई जा रही मोदी किचन का समापन, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन ने कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित कर किया सम्मानित, कहा युवा मोर्चा द्वारा किया गया सराहनीय कार्य

रुड़की । रुड़की में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा चलाई जा रही मोदी किचन 50 वें दिन सोमवार को समाप्त हो गयी। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष सगर गोयल द्वारा विगत 50 दिन से मोदी किचन चलाई जा रही थी। सोमवार को इसका समापन कर दिया गया। समापन अवसर पर पहुंचे मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा ज़िला हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने रुड़की में मोदी किचन के माध्यम से ज़रूरतमंद तक भोजन पहुंचाकर जो सेवा का कार्य किया है वो सराहनीय है। और सभी युवा कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। इस वैश्विक महामारी के ख़िलाफ़ लड़ाई में पार्टी के सभी कार्यकर्ता जुट कर कार्य कर रहे है व ज़रूरतमंद की हर सम्भव मदद कर अपने दायित्व का निर्वाहन कर रहे है। अजय कुमार ने कहा यह कोरोना महामारी जागरूकता के आधार पर ही समाप्त होगी। भाजयुमो अध्यक्ष सागर गोयल ने कहा प्रतिदिन 300 भोजन के पैकेट कृष्णा नगर,शक्ति विहार,नई बस्ती,सुनहरा,मलिन बस्ती में युवा मोर्चा की टीम प्रतिदिन भोजन बाँट रही थी। इस अवसर पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान जी,ज़िला महामंत्री आदेश सैनी,मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा,सुनील साहनी,राजन गोयल,अमन गोयल,मुनीश सैनी,अजय प्रताप सैनी,धीर सिंह,गौरव त्यागी,अनुभव त्यागी ,शरद गुप्ता,मयंक सिंघल,रतन अग्रवाल,सचिन गुप्ता,युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मनमीत चड्ढा,गौरव त्यागी,मनोज धिमान,गौरव महंदिरत्ता,अभिषेक शर्मा,अमित अग्रवाल,रविश कुमार आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *