भाजयुमो उपाध्यक्ष नेहा जोशी का ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज में किया गया जोरदार स्वागत, अध्यक्ष मुनीश कुमार सैनी द्वारा किए कार्यों की नेहा जोशी ने की सराहना, कहा कोरोना काल में सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने की लोगों की सेवा

कलियर। आज नव नियुक्ति भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी का ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज में आगमन हुआ । यहां पर ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन वरिष्ठ समाजसेवी मुनीश कुमार सैनी के द्वारा कॉलेज केंपस में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नेहा शर्मा ने प्रेस वार्ता में कलियर विधानसभा के सभी 44 गांव के बारे में विस्तार से चर्चा की। प्रेस वार्ता के दौरान ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन व वरिष्ठ समाजसेवी मुनीश कुमार सैनी ने सविस्तार कलियर विधानसभा के 44 गांव की समस्याओं से अवगत कराया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने समाजसेवी मुनीश सैनी के बताएं सभी समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया और कलियर विधानसभा के सभी गांव के समुचित विकास का रोड मैप तैयार करने और उनका विकास कराने का भरोसा दिलाया।

नेहा जोशी ने मुनीश सैनी के द्वारा चलाए जा रहे समाजिक कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि मुनीश सैनी जैसे समाजसेवी और कार्यकर्ता ही कलियर विधानसभा का विकास करा सकते हैं। भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने युवाओं को राष्ट्र और समाज निर्माण में बढ़ चढ़कर भूमिका निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सामाजिक सरोकार से जुड़े रहना है और राष्ट्र निर्माण के लिए तत्पर रहना है। इस अवसर पर युवा मोर्चा के महामंत्री सागर गोयल, ओबीसी मोर्चा के अमित सैनी, अजमल, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रविंद्र सैनी, कॉलेज के डायरेक्टर सुशील कुमार,एचआर हेड अनुराग गॉड विवेक गोस्वामी, विकास नेहा अग्रवाल, गोविंद साही, वसुंधरा, रमेश शर्मा, बीके सिंह सूरज तथा रंजीत यादव आदि उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *