आदर्श नगर में लगेगा नया ट्यूबवेल, सुचारू होगी पेयजल आपूर्ति

रुड़की । आदर्श नगर की पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के लिए यहां पर एक नया ट्यूबवेल लगाए जाने की मांग कैबिनेट मंत्री विशन शिशुपाल से की गई है। कैबिनेट मंत्री ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को नया ट्यूबवेल लगाए जाने की प्रक्रिया जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। आज इस संबंध में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुशील त्यागी और भाजपा नेता सचिन कश्यप जल संस्थान के अभियंताओं से मिले। पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल रुड़की में आए थे । तब भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा धीर सिंह, व पार्षद प्रतिनिधि एवं उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रुड़की सचिन कश्यप ने मिलकर कैबिनेट मंत्री को आदर्श नगर में ट्यूबवेल खराब होने की समस्याओं से अवगत कराया था। कैबिनेट मंत्री को जानकारी दी गई थी कि जब यह ट्यूबवेल लगी थी तब आदर्श नगर की जनसंख्या लगभग 5000 से 6000 के करीब रही होगी जो अब बढ़कर 20000 से अधिक पहुंच गई है। अधिक लोड होने के कारण ट्यूबवेल अक्सर खराब रहता है। जिससे क्षेत्रवासियों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ता है। कैबिनेट मंत्री ने तभी कार्रवाई करते हुए अधीक्षण अभियंता राजीव सैनी से बात कर यहां पर नया ट्यूबवेल लगाने के लिए कहा था। जिसके अंतर्गत आज प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी व पार्षद प्रतिनिधि सचिन कश्यप ने नगर निगम में अधीक्षण अभियंता राजीव सैनी, सहायक अभियंता अरुण कुमार व अपर सहायक अभियंता हिमांशु त्यागी से बात करी और ट्यूबवेल जल्द से जल्द लगाने के लिए कहा गया। जिससे क्षेत्रवासियों को फायदा मिलेगा। भाजपा नेता सुशील त्यागी ने कहा जल्द ही यह ट्यूबवेल पास करा दिया जाएगा और इस कार्य के लिए देहरादून जाकर अधिकारियों से भी बात की जाएगी सचिन कश्यप ने बताया कि यह वार्ड की बड़ी समस्या है और लगभग 15 साल पूर्व ट्यूबवेल लगाया गया था और अब उस ट्यूबवेल की जाली भी खराब हो चुकी है। जिस कारण से बार-बार खराब रहता है और पानी का प्रेशर भी कम रहता है जल्द ही इस ट्यूबेल को लगाया जाएगा और क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *