भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का स्वागत, बोले – सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे

रुड़की । रुड़की जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद शोभाराम प्रजापति का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोमवार सुबह लक्ष्मी नारायण घाट पहुंचे और गंगा पूजन किया। इसके बाद बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, कुष्ठ आश्रम में सेवा और फिर गौशाला में गो-पूजन किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा सम्मान देने के लिए वह संगठन और कार्यकर्ताओं के आभारी हैं। पार्टी का हर घर, हर बूथ पर कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मजबूती के साथ सरकार और संगठन के लिए कार्य किए जाएंगे। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि पार्टी का अच्छा निर्णय है। एक अच्छे कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी तेजी के साथ आगे बढ़ेगी।पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी भाजपा सर्वोच्च पद तक लेकर जाती है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, सतीश कौशिक, प्रमोद चौधरी, नवनीत शर्मा, पंकज नंदा,गौरव त्यागी, नितिन गोयल, आकाश गोयल, कवीश मित्तल, राजन गोयल, मुकेश अग्रवाल, रमेश जोशी, सचिन कश्यप, कटार सिंह, अरविंद गौतम, सुशील त्यागी, प्रदीप पाल, राजपाल सिंह, संजय कश्यप, राकेश उपाध्याय, राजबाला सैनी, राकेश उपाध्याय,नरेंद्र जैन, प्रतिभा चौहान आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *