भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेश शर्मा को किया गया भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नामित, तीन दशक से भाजपा की सक्रिय राजनीति में बने हुए हैं नरेश शर्मा

रुड़की। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेश शर्मा को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नामित किया गया है। नरेश शर्मा तीन दशक से भाजपा की सक्रिय राजनीति में बने हुए हैं। अविभाजित उत्तर प्रदेश में उन्होंने कलराज मिश्र और डॉ पृथ्वी विकसित के सानिध्य में राजनीति की और उत्तराखंड राज्य के निर्माण के बाद वह वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी के सानिध्य में भाजपा के अभियान को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। राजनीति उथल-पुथल के दौर में तमाम नेता डगमगा गए लेकिन नरेश शर्मा की अटूट निष्ठा भाजपा में बनी रही। के भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और काफी लोगों ने उनके पुरानी तहसील स्थित कैंप कार्यालय पर जाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि नरेश शर्मा पार्टी के निष्ठावान और वरिष्ठ नेता है उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य नामित कर हाईकमान ने एक जुझारू कार्यकर्ता को सम्मान दिया है। इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का हृदय से आभार।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *