पीएम मोदी के नेतृत्व में हम चीन और कोरोना, दोनों पर जीत हासिल करेंगे: डॉ निशंक, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड वर्चुअल रैली को किया संबोधित

हरिद्वार । केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कोरोना से भारत सरकार, राज्य सरकार और 130 करोड़ देशवासी, सभी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना की लड़ाई में विश्व के अनेकों देशों ने घुटने टेक दिए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बहुत ही कुशल तरीके से कोरोना से लड़ रहा है। डॉ. निशंक ने कहा कि करोना काल में मोदी ने अंतिम छोर तक पहुंच कर नागरिकों को सुविधा प्रदान कराई है। डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक ने ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड वर्चुअल रैली को संबोधित किया। वो चाहे 80 करोड़ से अधिक लोगों आठ महीने का राशन उपलब्ध कराने का विषय हो या मुफ्त गैस सिलेंडर देना हो। इस महामारी में जब विश्व के अनेक देश हार मान चुके हैं वहीं पर भारत की मोदी सरकार ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया है।

उन्होंने त्रिवेंद्र सरकार की भी सराहना की। कहा कि मुख्यमंत्री ने तीन वर्षों में अनेकों विकास के कार्य किए हैं। प्रदेश सरकार की अटल आयुष्मान योजना की सराहना की। कहा कि योजना के तहत प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये तक की निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदेश की जनता को दी है। डॉ. निशंक ने अपने मंत्रालय के बारे में कहा कि देश मे एक हजार विश्वविद्यालय, 50 हजार कॉलेज, करोड़ों विद्यार्थी हैं। इनके लिए निरंतर हमारी सरकार कार्य कर रही है। वहीं रुड़की में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के संबोधन को लाइव सुना। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, मोर्चा के प्रभारी खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित कुमार सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में देश व प्रदेश में विकास तेजी के साथ हो रहा है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *