कांग्रेस ही राष्ट्र को आगे बढ़ा सकती है: राम सिंह सैनी, महानगर कांग्रेस ने पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस मनाया

रुड़की। पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दुर्गा चौक स्थित महानगर उपाध्यक्ष पंकज सिंघल के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पण्डित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा की देश आज भी जवाहर लाल नेहरू का ऋणी है उनके बताए गए रास्तों पर चलकर कांग्रेस ने अभूतपूर्व विकास किया और देश को ऊंचाई तक पहुंचाया हैं। पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा देश में लोकतंत्र व भाईचारा देकर देश को मजबूत करने का काम किया है । कार्यक्रम की अध्यक्ष ता कर रहे पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा पंडित जवाहर लाल नेहरू को देश भूल नही सकता। भाजपा की मानसिकता कंगना रनौत ने सभी को बताकर भाजपा की किरकरी करा दी है वही कांग्रेस का योगदान पूरा देश जानता हैं ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही राष्ट्र को आगे बढ़ा सकती है। हंसराज सचदेवा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा किये गए कार्यों पर ही देश आगे बढ़ा। प्रोफेसर डीपी सैनी ने देश को ऊंचाई पर ले जाने के लिए जवाहर लाल नेहरू का धन्यवाद दिया कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री ने जो नींव देश के विकास के लिए रखी थी उसी पर आज तक देश चल रहा है लेकिन भाजपा ने देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से खत्म करने का काम किया है।पूर्व सांसद राजेंद्र व बाड़ी,सुभाष सरीन ने बच्चों के प्रिय नेता नेहरू को देश का महान नेता बताया। कार्यक्रम का संचालन श्रवण गोस्वामी ने किया।एडवोकेट राजेंद्र चौधरी, उमेद गाजी, सुशील कश्यप,जाकिर हुसैन, जसविंद्र एडवोकेट ,कमलेश ,अब्दुल कादिर, नासिर हुसैन, लवी त्यागी,साहिल, सालिम पार्षद, पंकज सोनकर,मनोज , दीपक चौहान, सूरज नेगी, सरफराज, कुर्बान, इकबाल , सुखपाल,विजयपाल, कृष्ण गोपाल, मयंक सैनी, राहुल सैनी, राजेश ,नरेश कश्यप, सुभाष कश्यप, शिवकुमार कश्यप, सलीम सलमानी आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *