भाजपा सरकार में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा, संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण, पीड़िता के समर्थन में न्याय की मांग कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमण्डल ने एसएसपी से मिलकर ज्ञापन दिया

हरिद्वार । ऋषिकुल पीड़िता के समर्थन में शांतिपूर्वक न्याय की मांग कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस द्वारा मुकद्मा दर्ज किए जाने के विरोध में नेहरू युवा केंद्र पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित कर मुकद्मे वापस लिए जाने की मांग की। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमण्डल ने एसएसपी से मिलकर ज्ञापन दिया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के उद्देश्य से शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर षड़यंत्र के तहत मुकद्मे दर्ज किए गए हैं।भाजपा के शासनकाल में विपक्ष की आवाजा को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार व पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन दबाव में काम कर रहा है। न्याय की मांग कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने न तो सड़कों पर जाम लगाया और ना ही कोई तोड़फोड़ की। शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के बावजूद भाजपा नेताओं व सरकार के इशारे पर पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकद्मे दर्ज कर रही है। जो कि किसी भी तरह से तर्क संगत नहीं है। जनता के पक्ष में उठने वाली आवाजों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम जनता के खिलाफ दर्ज किए गए सभी मुकद्मे वापस लिए जाएं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली व एडवोकेट अरविन्द शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में न्याय की मांग करना भी गुनाह समझा जा रहा है। सरकार मशीनरी सत्ता के दबाव में काम कर रही है। ऋषिकुल की पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी हद तक संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे। युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवि बहादुर व अनिल भास्कर ने कहा कि स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री के इशारे पर जनता की आवाज उठाने वाले कांग्रेसियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जबकि स्वयं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाले गए, विरोध प्रदर्शन किए गए। लेकिन उन पर किसी प्रकार का कोई मुकद्मा नहीं किया गया। जिससे सत्ता के दबाव में काम कर रहे पुलिस प्रशासन की भेदभावपूर्ण नीति को समझा जा सकता है। एडवाकेट फुरकान अहमद व युवा नेता आकाश भाटी ने कहा कि प्रदेश भर में भाजपा सत्ता का दुरूपयोग कर रही है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की आवाजों को दबाने के उद्देश्य से झूठे मुकद्मों में फंसाया जा रहा है। जनता की समस्याएं उठाने वालों का उत्पीड़न किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित में संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में पूनम भगत, किणपाल बाल्मिीकि, महावीर वशिष्ठ, रविश भटीजा, मनोज जाटव, सीपी सिंह, सन्नी, लक्की, सुन्दर मनवाल, हरद्वारी लाल, कैश खुराना, शुभम जोशी आदि सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *