पदम सिंह रोड का भारतीय किसान यूनियन से कोई लेना-देना नहीं, भाकियू के नाम से किया कोई भी कार्य तो होगी सख्त कार्रवाई, बोले- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान

रुड़की । भारतीय किसान यूनियन की ओर से एक दिन पूर्व एक पत्र सोशल मीडिया पर जारी हुए था। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत की ओर से जारी पत्र में लिखा गया था कि भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष लिखने वाले पदम सिंह रोड फर्जी हैं। उनका भारतीय किसान यूनियन से कोई लेना देना नहीं है। जिसको लेकर 2 मार्च को रुड़की के प्रशासनिक भवन में पदम सिंह रोड ने एक बैठक कर कहा कि वह भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष है जिसको लेकर उनकी वार्ता राकेश टिकैत से हो चुकी है।लेकिन उस पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने राट्रीय उपाध्यक्ष को देहरादून स्थित कार्यालय भेजकर स्थिति साफ करने की कहा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान देहरादून में पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि पदम सिंह रोड को संगठन में कोई पद नहीं दिया गया है। ना ही वह हमारे प्रदेश अध्यक्ष हैं। आज राजेश सिंह चौहान ने कहा कि यदि पदम सिंह रोड कहीं भी भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का प्रयोग करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री से कहा है कि वह जिलाधिकारी व एसएसपी हरिद्वार से मिलकर उन्हें यह जानकारी दें कि पदम सिंह रोड का भारतीय किसान यूनियन से कोई लेना देना नहीं है। यदि वह भारतीय किसान यूनियन का नाम लेकर कोई कार्य करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई की जाए।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *