कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए जी जान से जुट जाएं पार्टी कार्यकर्ता, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता के आवास पर पहुंचे

रुड़की। उत्तराखंड विधानसभा 2022 के चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने महानगर अध्यक्ष कलीम खान एवं समस्त कांग्रेस नेताओं व कार्येकर्ताओं से विचार विमर्श किया एवं आह्वान किया कि सभी लोग जी जान से लग जाएं और उत्तराखंड विधानसभा 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करें।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। जनता में भाजपा के प्रति बेहद नाराजगी है।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के सचिन गुप्ता के आवास पर पहुंचने पर सचिन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कलीम खान, प्रदेश सचिव जगदेव सिंह सेखों, महानगर महामंत्री मनोज जयंत, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव हाजी नौशाद अली, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मुन्फैत अली, पूर्व पार्षद संजय गुड्डू, श्रवण गोस्वामी लवी त्यागी, सुशील कश्यप, पंकज सोनकर, हेमेंद्र चौधरी, अमित सोनकर, रईस अहमद, मनोज पवार आदि द्वारा माननीय प्रदेश अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर व बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *